फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचटी लाइन में फाल्ट, न्यूली के पांच ट्रांसफार्मर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अगस्त के आखिरी सप्ताह में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार रात से वीरवार दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश से जिले में अभी भी 16 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। इनमें भ्रैंण गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क, थाच-माशणा सड़क, मनाली मंडल में पनगां-शेगली सड़क, पतलीकूहल-बड़ाग्रां सड़क, बुरुआ से मझाच सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन

बंजार मंडल में सात सड़कें न्यूली-शैंशर, संपगणी-कंडा आदि जबकि निरमंड मंडल में भी चार सड़कें बंद हैं। इन सड़कों में अभी वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो सकी है। दूसरी ओर बारिश से बाधित गुशैणी क्षेत्र में वीरवार सुबह बिजली बहाल हो गई, जिससे यहां के लोगाें ने राहत की सांस ली। न्यूली क्षेत्र में बिजली के पांच ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर एचटी लाइन में फाल्ट पड़ा हुआ है, जिसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। दुर्गम क्षेत्रों में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ब्यास सहित सहायक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
16 सड़कें बाधित होने से किसानों और बागवानों की परेशानी बढ़ गई है कि आखिर बाधित सड़कों पर कैसे उत्पाद मंडियों तक पहुंचाएंगे। जिले में इन दिनों सेब एवं सब्जियों का सीजन का चल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों की चिंताएं सड़क बाधित होने से बढ़ गई हैं। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के समीप न जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन की टीम पूरी तरह से तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें