फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र को महिलाएं रखेंगी उपवास

Thu, 29 Oct 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के प्यार को समर्पित करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखकर दुआ करेंगी। महिलाओं के खास पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन


 वीरवार को करवा चौथ को लेकर बाजार में महिलाओं ने हार-शृंगार का खूब सामान खरीदा।
ढालपुर मैदान में लगी अस्थायी मार्केट सहित अन्य जगहों पर महिलाओं ने करवा चौथ को लेकर जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी भी रचाई। बाजार में सामान खरीदने पहुंचीं महिला लता शर्मा, विमला और शारदा ने कहा कि करवा चौथ का दिन उनके लिए खास दिन होता है। अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना के लिए वे इस दिन उपवास रखती हैं। वहीं, इस व्रत को लेकर उन्होंने काजल, बिंदिया, मेकअप का सामान, चूड़ियां, गहने और अन्य सामान खरीदा। इस दिन महिलाएं पूरा दिन उपवास रखती हैं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ पर मंदिर में जाकर भी अपने इष्ट देवताओं से आशीर्वाद लिया जाएगा। मेले में आए व्यापारी ऋषि ने कहा कि करवा चौथ का दिन सभी सुहागिनों के लिए सबसे खास है। इस दिन सुहागिनें उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। पर्व के मौके पर दुकानों में महिलाओं ने खूब खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें