फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गेहूं का बीज न मिलने से किसान परेशान

Thu, 05 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज की 15 पंचायतों के किसान गेहूं का बीज न मिलने से परेशान हैं। कृषि विभाग के केंद्रों में गेहूं का बीज नहीं मिल रहा है। लारजी, सैंज और रोपा में बीज न मिलने के चलते किसान समय पर बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने गोभी, टमाटर और मक्की वाले खेत अब खाली कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब गेहूं की बिजाई करेंगे। बीज उपलब्ध न होने के कारण किसानों को बिजाई टालनी पड़ी है। ग्रामीण आलम चंद, प्रेम सिंह, निमत राम, रोशन लाल, हीरु, चमन राणा, प्रदीप, पवन, बिहारी लाल ने कहा कि सैंज घाटी की शैंशर, देहुरीधार, गाड़ापारली, शाघड़, सुचैहण सहित 15 पंचायतों में किसान गेहूं बीज की राह ताक रहे हैं।
कृषि विभाग के केंद्र लारजी, सैंज और रोपा में किसानों ने बीज के लिए संपर्क किया लेकिन उन्हें बीज न आने की बात कही गई। उन्होंने मांग उठाई कि किसानों को समय पर गेहूं का बीज उपलब्ध करवाया जाए। खंड कृषि अधिकारी बंजार डूर सिंह ने कहा कि 78 क्विंटल गेहूं का बीज कृषि उपकेंद्रों में भेज दिया है। इसे कृषि प्रसार केंद्रों के माध्यम से किसानों को वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें