कुल्लू। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गड़सा में शुक्रवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद हुआ।
कार्यक्रम में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। किसानों को भेड़ और खरगोश की उन्नत किस्में पालकर अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। केंद्र के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने कहा कि प्रदेश के किसानों की मांग पर अविशान भेड़ इकाई यहां स्थापित की जाएगी।
किसानों ने अपने विचार साझा भी किए। इस दौरान पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, डॉ. शिवप्रकाश, डॉ. विनय कुमार, डॉ. आर पुरुषोत्तम, डॉ. अजय कुमार, उपनिदेशक पशुपालन कुल्लू विभाग डॉ. राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद