फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं : कविता

Fri, 09 Feb 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। खेलों में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को खेलों में अपना हुनर दिखाना चाहिए। रुचि के अनुसार एक खेल को अपनाकर उसमें आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात जिला खेल अधिकारी कुल्लू कविता ठाकुर ने जवाहर लाल नेहरू राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में कही। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के शुभारंभ में प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा मुख्यातिथि तथा डॉ. उरसेम लता विशेष अतिथि उपस्थित रहीं।
जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर और सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षा विभाग प्रो. ज्योति वाला स्रोतपर्सन रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जीत राम ने कहा कि विशेष शिविर में महाविद्यालय के 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इसमें स्वयंसेवी समाज के प्रति उनके क्या दायित्व हैं, इसकी जानकारी लेंगे। सहायक आचार्य प्रो. ज्योति बाला ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें