फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में कल से पंचायतों में लगेंगे फार्मर रजिस्ट्री कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री कैंप लगाए जाएंगे। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ना और लंबित फार्मर आईडी के मामलों का जल्द निपटारा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंप में लंबित फार्मर आईडी अनुमोदन मामलों का 100 प्रतिशत निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे पात्र किसानों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा, जो अभी तक फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत नहीं हुए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री में 100 प्रतिशत पंजीकरण और अनुमोदन सुनिश्चित करने पर प्रशासन की ओर से ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को पात्र किसानों तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को अपनी संबंधित ग्राम पंचायत में होने वाली विशेष ग्राम सभा और फार्मर रजिस्ट्री कैंप में जरूर भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें