फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों को बताए रक्तदान के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ढालपुर के विद्यार्थियों को रक्तदान के फायदे बताए गए। टीम सहभागिता के स्वयंसेवियों ने विद्यालय में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवियों ने विद्यार्थियों को रक्तदान करने तथा इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन

टीम में स्वयंसेवी इशू, आरती, सोनिया, धीरज, सृष्टि और दीपक ने विद्यार्थियों को बताया कि एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियों को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती है, बल्कि हृदयघात जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। टीम सहभागिता के जिला समन्वयक सोनू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश, शिक्षक श्याम सुंदर, असीम राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें