फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले 772 विद्यार्थियों ने दी यूजी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना संक्रमण के बीच काफी जद्दोजहद के उपरांत प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं लेने का निर्णय लिया। इसके तहत जिला कुल्लू के तीन परीक्षा केंद्रों कुल्लू, बंजार और हरिपुर महाविद्यालय में सोमवार को करीब 772 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

हालांकि परीक्षा केंद्र में बैठने के प्लान की जानकारी महाविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा से दो दिन पूर्व ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी थी कुल्लू महाविद्यालय की प्राचार्य बंदना वैद्य ने कहा कि महाविद्यालय में सुबह के सत्र में 488 और शाम के सत्र में करीब 100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हरिपुर महाविद्यालय के प्राचार्य विपिन राठौर ने कहा कि सुबह व शाम के सत्र में कुल मिलाकर 98 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। उधर, बंजार महाविद्यालय के प्राचार्य मनदीप शर्मा ने कहा कि प्रथम सत्र में 65 तथा द्वितीय सत्र में 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्र में सोशल सामाजिक के साथ बिठाया गया था। केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए कैसे इंतजाम थे, इसको लेकर अमर उजाला ने परीक्षा देने आए कुछ विद्यार्थियों की राय जानी।
समय पर बसें न मिलने से आई परेशानी
यूजी के छठे सेमेस्टर की परीक्षा देने आई अंजली ने कहा कि समय पर बसें न मिलने से कई विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। छात्रों को परीक्षा के निर्धारित समय से पहले पहुंचने के महाविद्यालय प्रबंधन के आदेश थे। लेकिन बसों की कमी के चलते विद्यार्थियों को उचित समय पर बसें नहीं मिल पाई और वह समय ये पहले नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

परीक्षाओं को लेकर रहा असमंजस
हेमराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाएं देरी से हुई हैं। सरकार और विवि प्रशासन की बार-बार बदलती गाइडलाइन ने विद्यार्थियों को असमंजस की स्थिति में डाल रखा था। परीक्षाएं करवाई भी जाएंगी या नहीं, इसका पता नहीं था। ऐसे में विद्यार्थियों के दुविधा में रहना पड़ा है। लेकिन परीक्षाएं करवाए जाने से छात्रों को राहत मिली है।
कोरोना में मिला पढ़ने का समय
याशिका शर्मा ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं करीब तीन से चार माह देरी से करवाई गई हैं। लेकिन इस बीच विद्यार्थियों को पूरे सालभर में पढ़े विषयों को दोबारा से पढ़ने का समय मिला है। जिस कारण परीक्षा में अच्छे अंक आने की संभावना बढ़ी है। कहा कि कोरोना के कारण पढ़ाई के लिए अच्छा मौका मिला।
परीक्षा केंद्रों में रही उचित व्यवस्था
सुरेश ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थयों के स्वास्थ्य को देखते हुए उचित प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के उपरांत ही कॉलेज परिसर में प्रवेश करने दिया गया। कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच दो गज की दूरी बनी रहे, इसके भी कॉलेज प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें