फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान : गोविंद

Wed, 19 Feb 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
केलांग में केंद्र सरकार के बजट पर आयोजित संगो​ष्ठी में पहुंचे प्रभारी का स्वागत करते हुए।-संगठन
विज्ञापन
केलांग में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने साधा निशाना
विज्ञापन

होम स्टे पंजीकरण फीस में वृद्धि को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनता परेशान है। सरकार ऐसा कार्य कर रही है, जिससे आम जनता की जेब पर मार पड़ रही है।
यह बात पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने लाहौल-स्पीति के केलांग में भाजपा की संगोष्ठी कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल में होम स्टे का पंजीकरण शुल्क बढ़ा दिया है। होम स्टे योजना पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने 2007-08 में बनाई थी। वर्तमान सरकार ने योजना का पूरी तरह व्यावसायिकरण कर दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजना आरंभ कर देश के करोड़ों लोगों को सामाजिक सुरक्षा दी है।
जयराम सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद सुक्खू सरकार ने इसे निजी अस्पतालों के लिए बंद कर दिया है। इससे हिमाचल की जनता को योजना का पूरा फायदा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रिगजिन हायरप्पा, मनाली एमसी के अध्यक्ष मनोज लारजे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहर शर्मा, लाहौल मंडलाध्ययक्ष तंजिन, उदयपुर के किशोरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें