फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गर्मी में हर घर को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Wed, 14 May 2025 10:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में लोगों को गर्मी के मौसम में हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। लोग इस सीजन डायरिया और जल जनित रोगों की चपेट में न आएं, इसके लिए जल शक्ति विभाग सतर्क है और सभी ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल के प्राकृतिक और कृत्रिम सोर्स और टैंकों की निगरानी की जाएगी। वहीं, इन सभी स्थानों पर दवाओं को छिड़काव भी अनिवार्य किया गया है,ताकि बीमारियों का खतरा कम हो सकें। वहीं, विभाग ब्लीचिंग पाउडर की जगह गैस क्लोरिन का उपयोग करेगा, ताकि पानी में क्लोरिन अच्छे से मिले और जल जनित रोगों को पनपे से शुरुआती तौर पर ही रोका जाए।
विज्ञापन

कुल्लू में डायरिया फैलने का खतरा फिलहाल कम किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग ने पेयजल योजनाओं के मुख्य स्रोतों की जांच, निगरानी के अलावा इनमें गैस क्लोरिन का छिड़काव करना सुनिश्चित किया गया है। पेयजल सुरक्षा मानकों खरा रहे और लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले। इसकी तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित मिरूपा ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि इस गर्मी के सीजन ट्रीटमेंट प्लांट, सोर्स और टैंकों की नियमित सफाई सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा नियमित अंतराल में रोजाना गैस क्लोरिन का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें