फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-13 की युगल स्पर्धा में सार्थक और गुर्वांश बने विजेता

Wed, 14 May 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता ​​खिलाड़ी। स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में हुई तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

कुल्लू, मंडी और बिलासपुर 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता के जरिये दिया नशे से दूर रहने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में सनशाइन बैडमिंटन अकादमी की ओर से जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 से 12 मई तक आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं के रुझान को बढ़ाना ओर नशे के दुष्प्रभाव से युवाओं को जागरूक करना था। खेल प्रतियोगिता में तीन जिलों कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के 32 छात्र और 15 छात्राओं ने भाग लिया।

समापन समारोह में मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस किसान सेल के उपाध्यक्ष नवनीत सूद ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किय। उन्होंने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सनशाइन बैडमिंटन अकादमी के कोच सनी श्याम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-13, 15 और 17 और ओपन वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-13 के छात्र वर्ग के एकल में विहान ने बाजी मारी है। जबकि सार्थक दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग के युगल स्पर्धा में सार्थक और गुर्वांश की जोड़ी ने विहान और अर्ष को हराया है। इसी प्रकार अंडर-15 के एकल में शिवम ने देवांश को कहराया। वहीं युगल स्पर्धा में शुभ और देवांश की जोड़ी ने पूर्व और शिवम को हराया। अंडर-17 के एकल स्पर्धा में आदित्य शर्मा विजेता रहे जबकि अंशुल दूसरे स्थान पर रहे हैं। इसी वर्ग के छात्रा वर्ग के एकल वर्ग में संशिता ने वेदांशी को हराया है। युगल में संशिता ओर वेदांशी की जोड़ी ने रिया और शगुन को हराकर फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें