सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के गोंधला, खंगसर, रंगलो, सिस्सू, कोकसर और तेलिंग में हालडा की धूम रही। हालडा के दूसरे दिन ग्रामीणों ने अपने घरों में रहकर नौ प्रकार के व्यंजनों की आनंद लिया। हालडा में कुसिल की परंपरा का निर्वहन किया गया।
गौर रहे कि इससे एक दिन पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर आसुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए मशाल निकाली थी। बुधवार को कुसिल में लोगों ने अपने घरों के भीतर परिवार के साथ रहकर नौ प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। ग्रामीणों में उत्सव को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। संवाद