फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग प्वाइंट से हटाया जाए अतिक्रमण : जगरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते रामशिला में स्थित वैष्णो माता मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाया जाए। इस स्थान पर राफ्टिंग प्वाइंट है, लेकिन रेहड़ी-फड़ी सजने से वाहनों को पार्क करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

राफ्टिंग एसोसिएशन बबेली के मुख्य सलाहकार जगरूप नेगी ने कहा कि बबेली से राफ्ट ट्रैक वैष्णो माता मंदिर तक है, लेकिन ट्रैक के अंतिम प्वाइंट के पास राफ्टिंग पर्किंग की जगह में रेहड़ी-फड़ी सजाई गई है। इससे पर्यटकों के साथ टैक्सी चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। टैक्सी चालकों और पर्यटकों को अपने वाहन कुल्लू-मनाली हाईवे पर पार्क करने पड़ रहे हैं। इससे सड़क हादसों का डर बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें