केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा उदयपुर मंडल की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
भाजपा के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान दिए गए मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रीकांत शर्मा की ओर से संगठन को सशक्त बनाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ धरातल पर लागू करेंगे।