फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसे स्कूल ढालपुर का बिजली कनेक्शन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर का बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काट दिया है। लंबे समय से बिलों की अदायगी नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली बोर्ड ने यह कदम उठाया है। स्कूल के सात बिजली मीटरों के कनेक्शन काट दिए हैं। स्कूल प्रबंधन को बिजली बोर्ड की करीब 1 लाख 93 रुपये की बिल अदायगी करनी पैडिंग है। मई 2013 से लेकर स्कूल ने बिलों की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मई 2013 तक ही स्कूल ने बिलों का भुगतान किया है। इसके बाद आज तक बिलों का कोई भुगतान नहीं हुआ है। पेंडिंग बिलों की बकाया राशि 1 लाख 92 हजार 909 रुपये पहुंची है। स्कूल में सात बिजली मीटर लगे थे। बुधवार को बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए कनेक्शन को काट दिया गया। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन को मीटर नंबर 15001 का 7107 रुपये, मीटर नंबर दो का 5743, मीटर नंबर तीन का 36053, मीटर नंबर चार 60889, मीटर नंबर पांच 16730, मीटर नंबर छह 36053 और मीटर नंबर सात का 5964 रुपये का बिजली भुगतान करना है।

यह राशि कुल मिलाकर 1 लाख 92 हजार 909 रुपये हुई है। बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन को कई बार बिजली के बिलों का भुगतान करने के लिए नोटिस भी भेजे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई पहल नहीं की। लिहाजा, बिजली बोर्ड ने बिलों की अदायगी न करने पर कनेक्शन काट दिए। लिहाजा, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन


इधर, बिजली बोर्ड के एक्सियन हरिंद्र ने बताया सब डिवीजन ने कार्रवाई अमल में लाई है। वहीं विकास गुप्ता ने बताया कि स्कूल ने काफी लंबे समय से बिलों की अदायगी नहीं थी। ऐसे में बोर्ड ने स्कूल का बिजली कनेक्शन काट दिया है। बोर्ड बिलों का भुगतान न करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें