फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में निर्वाचन कर्मियों ने किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
कुल्लू में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए रिहर्सल में भाग लेते कर्मचारी।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल्लू कॉलेज में तृतीय चरण का चुनाव पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें 175 मतदान केंद्रों पर तैनात निर्वाचन कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि कुल्लू विधानसभा में 157 मतदान केंद्र सामान्य और 18 केंद्र आरक्षित हैं। सभी मतदान कर्मी गंभीरता से प्रशिक्षण लें। लोकतंत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाने में निर्वाचन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम, कंट्रोल यूनिट, बैलट यूनिट, वीवीपैट को स्थापित करने और उसके प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदान आरंभ होने से दो घंटे पहले पूरी व्यवस्थाएं जांच करके सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।
सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट के सामने मोक पोल करवाकर मशीन से निकली पर्चियों को सीलबंद लिफाफे में बंद कर लें। अगर कोई पोलिंग एजेंट समय पर उपस्थित नहीं होता है तो 15 मिनट की प्रतीक्षा करने के बाद उनकी अनुपस्थिति में भी मतदान सुचारू रूप से आरंभ कर दें। उन्होंने मतदान के दौरान लगने वाले प्रपत्रों, उनके प्रयोग के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें