फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायती राज चुनावों को लेकर अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए दूसरे चरण की रिहर्सल सोमवार को निर्वाचन अधिकारी कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चुनावी ड्यूटी से जुड़े 1000 अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें 250 पीठासीन अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कर्मचारी चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की बारीकियों को रिहर्सल के दौरान अच्छी तरह से समझ लें, जिससे मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। निर्वाचन एक महत्वपूर्ण कार्य है। सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। विकास खंड अधिकारी कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर ने कहा कि चुनाव रिहर्सल दो सत्रों में आयोजित की गई। इसमें हर सत्र में 500-500 अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। निर्वाचन से संबंधित जानकारी से युक्त एक हैंडबुक अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को उनके मोबाइल में वीडीएमएस एप्लीकेशन इंस्टालेशन व उसे अपलोड करने के बारे में भी विस्तार से अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में अगर मतदान पार्टी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर 01902-222494 और डीसी ऑफिस में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01902-222306 पर संपर्क कर सकते हैं। तीसरा तथा अंतिम पूर्वाभ्यास 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में होगा। इसी दिन मतदान पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर उन्हें उनके गंतव्य स्थलों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें