फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितेश्वर को पार्टी से बाहर करने पर घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायत चुनावों के लिए बंजार भाजपा में सियासी घमासान मच गया है। हितेश्वर सिंह को बंजार भाजपा मंडल से बाहर किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेंद्र शौरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

भाजपा बंजार मंडल के पूर्व संयोजक और बनोगी पंचायत के पूर्व प्रधान ज्ञान चंद ने कहा कि आखिर भाजपा ने हितेश्वर सिंह को किस संविधान के तहत पार्टी से बाहर किया है। हितेश्वर ने सैंज घाटी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। यह सब बौखलाहट में लिया गया निर्णय है। हितेश्वर के प्रभुत्व के चलते पहले धाउगी वार्ड को महिला आरक्षित किया गया। अब हितेश्वर सिंह की पत्नी विभा सिंह यहां से चुनाव लड़ रही है। लेकिन अन्य पर कार्रवाई न कर सिर्फ हितेश्वर सिंह को ही बाहर किया गया। असल में तेजतर्रार नेत्री से भाजपा को खौफ पैदा हो गया है। कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करना शर्म की बात है। विधायक ने ऐसे लोगों को अपने साथ रखा है, जिन्होंने कभी विधायक को वोट तक नहीं दिया। जिला परिषद चुनाव का परिणाम आने के बाद ही इसका जवाब मांगा जाएगा। बहरहाल ऐसे में अब बंजार भाजपा दो गुटों में बंटती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें