फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा आग से झुलसा बुजुर्ग

Mon, 25 Nov 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के तहत आने वाले तियून गांव में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है। आग में झुलसने के बाद बुजुर्ग का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बुजुर्ग को डॉक्टरों ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजना ही उचित समझा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को तियून गांव में हुए अग्निकांड में बुजुर्ग आग बुझाते समय झुलस गया था। दूसरी ओर, तियून गांव में प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने आग के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को भी प्रभावित परिवार आग के मलबे को हटाने में जुटे रहे। गौर रहे कि आग की घटना में पांच मकान जलकर राख हो गए थे। इसके अलावा 18 भेड़ें, तीन मवेशी जी जिंदा जल गए थे। आग का मलबा हटाने के बाद प्रभावित परिवारों की ओर से नए आशियानों को बनाने की मुहिम शुरू कर दी जाएगी। प्रभावित परिवारों का हालचाल जानने के लिए कई लोग गांव में पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत मानगढ़ के उप प्रधान ख्याल चंद ठाकुर ने कहा कि आग में झुलसे बुजुर्ग को आगामी उपचार के लिए नेरचौक रेफर किया गया है। समाजसेवी संस्थाएं एवं व्यक्तिगत रूप से कई लोग प्रभावित परिवार की मदद को आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें