फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग, दिव्यांग और कर्मचारी पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान : नरेश

Thu, 07 Mar 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग (40 फीसदी से अधिक) और चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने चुनावी ड्यूटी के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी समय रहते तैयारियां पूरी करें, जिससे प्रक्रिया को पूरा करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि चुनावों को जिम्मेदारी और नियमों के तहत निपटाने में सहयोग दें।
उन्होंने चुनावों से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए तैनात संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जिस अधिकारी और कर्मचारी को जो जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी, उसे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से वहन करें। नरेश वर्मा ने इस दौरान ईवीएम, वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यक्रम, चुनाव आचार संहिता, कंट्रोल रूम, सामग्री प्रबंधन, शिकायत निवारण, बैलेट पेपर और परिवहन सहित अन्य कार्यों के लिए तैनात नोडल अधिकारियों से विभिन्न संबंधित विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें