फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने अपनी वेबसाइट लांच कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी स्कूलों के विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को अब किसी भी जानकारी के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। एक क्लिक पर ही सारी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

जिला कुल्लू के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सीताराम बंसल ने कार्यालय की इस वेबसाइट को लांच किया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू कार्यालय की अब ddeekullu.schoolhp.in/ नाम से अपनी वेबसाइट तैयार हो गई है। इससे कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता आने के साथ-साथ जिला भर के स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों, अध्यापकों व विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं अभिभावकों को एक क्लिक पर सभी प्रकार की जानकारियां मिलेगी। वेबसाइट की लॉचिंग में राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला कुल्लू ने भी पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। डिजीटल इंडिया के अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस वेबसाइट के माध्यम से विभाग से जारी सर्कुलर, तबादला आदेश, कर्मचारियों की नियमावली, नोटिस बोर्ड तथा आवश्यक सूचनाओं सहित सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध रहेगी। इंटर कनेक्टिड वेबसाइट होने की वजह से जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल इसमें जोड़े जाएंगे। निजी स्कूलों की रजिस्ट्रेशन व मान्यता इत्यादि का कार्य ऑनलाइन ही हो सकेगा। इससे भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम आएंगे। इस दौरान ग्रेड दो अधीक्षक तेजा सिंह, सीएंडवी अध्यापक संघ के प्रधान गोविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें