फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दारचा से त्रिलोकीनाथ पहुंची ईको पदयात्रा

विज्ञापन
लाहौल में ईको पद यात्रा का त्रिलोकीनाथ में हुआ समापन।-संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। यंग ड्रुक्पा एसोसिएशन गरशा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति के संदेश के साथ शुरू की गई ईको पदयात्रा शनिवार को त्रिलोकीनाथ पहुंची। इसी के साथ यात्रा संपन्न हो गई है। 20 सितंबर को लाहौल के दारचा गोंपा से यात्रा शुरू हुई थी। यात्रा दारचा से केलांग और जाहलमा होते हुए त्रिलोकीनाथ तक पहुंची।
विज्ञापन

हिज होलीनेस ग्यालवा डोखंपा रिंपोछे, हिज होलीनेस खमटक रिंपोछे और सोमांग रिंपोछे के आशीर्वाद से यात्रा शुरू हुई थी। विधायक अनुराधा राणा ने 20 सितंबर को दारचा गोंपा से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया था। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यंग ड्रुक्पा एसोसिएशन गरशा के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि ईको पदयात्रा का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें