फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल बरसने से दशहरा का मजा किरकिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में बारिश से दशहरा का मजा किरकिरा हो गया है। जिले में सोमवार को दिनभर बारिश का दौर चलता रहा। इसके चलते देवता भी बाहर नहीं निकल सके। देवलू भी अपने देवताओं के साथ दिनभर टेंटों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

बारिश से ढालपुर मैदान दलदल में तबदील हो गया है। भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर से लेकर प्रदर्शनी मैदान और पुराने एसबीआई के समीप वाले पार्क में देवताओं के अस्थायी शिविरों के आगे तालाब बन गए हैं। इससे देवलुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई टेंटों में लगातार हो रही बारिश का पानी घुस गया। टेंटों में पानी घुसने से देवलुओं को परेशान होकर सूखे टेंट में सामान रखना पड़ा। हर तरफ पानी ही पानी होने से अब देवलुओं को रात को सोने की भी मुश्किल हो गई है। हालांकि बारिश से बचने के लिए देवी-देवताओं के देवलुओं ने अपनी तिरपाल देवता के अस्थायी शिविरों के ऊपर डाल दी है। लेकिन ढालपुर में आए अधिकतर देवलुओं को अब खाना बनाने, सोने के लिए सूखी जगह नहीं मिल रही है। मंगलवार को ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान के प्रवेश द्वार पर कीचड़ ही कीचड़ होने से यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलें आई। यही हाल भगवान रघुनाथ और देवता बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में भी रहा। अब देवलुओं को बारिश रुकने का इंतजार है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि बारिश से ढालपुर में आए देवी-देवताओं के देवलुओं को परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें