फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुशाहड़ पंचायत ने शुरू किया क्षतिग्रस्त सड़क का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई धारा-कोंशा सड़क को ठीक करने का कार्य दुशाहड़ पंचायत ने शुरू कर दिया है। पंचायत के लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। लोगों ने प्रशासन और पंचायत से आग्रह किया था कि सड़क को जल्द ठीक किया जाए। अब पंचायत ने सड़क की मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सुखदयाल ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पंचायत ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। इससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। आने वाले समय में भी पंचायत के लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। पंचायत की ओर से मौके पर मजदूर लगाकर सड़क का मरम्मत कार्य आरंभ किया है। इसमें पत्थर और मिट्टी डालकर सड़क को वाहन चलाने योग्य बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें