फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
वेबिनार में विषय विशेषज्ञों ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। साइबर अपराधों और ऑनलाइन खतरों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में साइबर पीस फाउंडेशन के सहयोग से वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, साइबर बुलिंग से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी साइबर अपराध का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बिना सत्यापन किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल भुगतान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के सरल उपाय भी बताए। प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें