फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुशाहड़-देवगढ़ सड़क दो हफ्ते से बंद, लोग परेशान

Sun, 27 Jul 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज घाटी के दुशाहड़ पंचायत के देवगढ़ वार्ड को जोड़ने वाली दुशाहड़-देवगढ़ सड़क भारी वारिश के का
विज्ञापन
बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है सड़क
विज्ञापन

सड़क बंद होने से खेतों में सड़ने लगे किसानों-बागवानों के फल-सब्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। दुशाहड़ पंचायत के देवगढ़ वार्ड को जोड़ने वाली दुशाहड़-देवगढ़ सड़क दो सप्ताह से यातायात के लिए बंद है। इस सड़क पर पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।
इस कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है। हालांकि सड़क को ग्रामीणों ने खुद भी बहाल करने की कोशिश की लेकिन काफी जगह भूस्खलन होने के कारण सड़क बहाल नहीं हो पाई। देवगढ़ वार्ड को जोड़ने वाली यह सड़क भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त चल रही है। इस कारण सड़क पर वाहन नहीं चल रहे हैं। लोगों को रोजमर्रा का सामान गांव तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। साथ ही किसानों-बागवानों के फल और सब्जी उत्पाद को भी सब्जी मंडियों तक ले जाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उनके फल और सब्जियां खेतों में ही सड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उक्त मार्ग को जल्द बहाल करने के दिशा-निर्देश जारी किए जाएं जिससे किसानों और बागवानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संजू, यान सिंह, रमेश, पिंकू, पिंटू, गोविंद, राम लाल, रमेश कुमार, राजू, रेवती राम, जीत राम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सड़क को काफी नुक्सान पहुंचा है। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि मार्ग को बहाल करने का प्रावधान किया जाए। वहीं दुशाहड़ पंचायत की प्रधान सीता देवी का कहना है कि पंचायत के लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई सडक भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है। इस कारण मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ा है, इससे किसानों-बागवानों के साथ आम लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें