फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए देवताओं की शरण में पहुंचे लोग

Sat, 05 Nov 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
सूखे के चलते खाली पड़े खेत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू में पिछले तीन माह से सूखा पड़ा हुआ है। किसान और बागवान बारिश को लेकर चिंतित हो गए हैं। ऐसे में अब बंजार घाटी के किसान और बागवान बारिश के लिए देवता की शरण में जाने को मजबूर हो गए हैं। देवालयों में जाकर देवता से पूछ का दौर शुरू हो गया है। घाटीवासी चंद्र कुमार, दिनेश सिंह, रामलाल ठाकुर, दीपक कुमार, अश्विनी और भीखू राम के अनुसार रबी की फसल और लहसुन की बीजाई का समय हो चुका है, लेकिन अब तक आसमां से बारिश की एक बूंद भी नहीं टपकी है। उठाऊ सिंचाई योजनाओं की भी घाटी में किसानों को सुविधा नहीं है। ऐसे में अब लोगों का एकमात्र सहारा देवता ही रह गए हैं।
विज्ञापन


बंजार में विभिन्न देवताओं के पास हरियानों के द्वारा बारिश के लिए गुहार लगाई जा रही है। देवता द्वारा बताए गए काम को भी करने की लोग हामी भर रहे हैं। अगर नवंबर माह में भी बारिश नहीं होती है तो इसका काफी नुकसान लोगों को झेलना पड़ेगा। तीर्थन घाटी की आराध्य देवी माता गाड़ादुर्गा के पुजारी मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि माता गाड़ादुर्गा, देवता चोरल नाग शिल्ल, शेषनाग झुटली और जमदग्रि ऋषि के पास हारियानों ने बारिश के लिए गुहार लगाई है। देवताओं ने गूर के माध्यम से घाटीवासियों की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया है। जिला के अन्य देवालयों में देव कार्यक्रमों के दौरान देवताओं से बारिश की गुहार लगाई जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें