फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से दिल्ली के लिए एक और वोल्वो बस चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी ने रूट में की बढ़ोतरी, किसान आंदोलन के कारण कम किए थे रूट
विज्ञापन

सवारियों की सुविधा के लिए साधारण बस की सेवा भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। किसान आंदोलन का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा पर पड़ा है। किसान आंदोलन के चलते बस रूटों में कटौती की गई है। एचआरटीसी ने सवारियों की सुविधा के लिए अब एक और वोल्वो बस रूट में बढ़ोतरी की है। कुल्लू से अब दिल्ली के लिए दो के बजाए तीन वोल्वो बसें भेजी जा रही हैं, जबकि एक साधारण बस का संचालन जारी रखा गया है। एक और वोल्वो बस शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल पाएगी। एचआरटीसी किसान आंदोलन से पूर्व कुल्लू से दिल्ली के लिए पांच वोल्वो और एक साधारण बस का संचालन कर रहा था। आंदोलन के चलते रूट में बदलाव हुआ है और इस वजह से बसों की संख्या में भी कटौती गई थी। आंदोलन के बीच दो वोल्वो ही दिल्ली भेजी जा रही थीं, लेकिन अब सवारियों की संख्या और सुविधा को देखते हुए एक वोल्वो बस रूट को बढ़ाया है। कुल्लू से दिल्ली के लिए चार बसें संचालित हो रही हैं, जो राहत की बात है। अंतरराज्यीय बस अड्डा प्रभारी कुल्लू मनोज कुमार ने कहा कि तीन वोल्वो बसों के साथ एक साधारण बस रोजाना दिल्ली भेजी जा रही है।
विज्ञापन

....
कुल्लू से चलने वाली बसों के रूट
कुल्लू से दिल्ली जाने वाली बसों को चंडीगढ़ से पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, पीपली और करनाल होकर भेजा जा रहा है। दिल्ली से कुल्लू आने वाली बसों को कुरुक्षेत्र, शाहबाद, शहजादपुर और करनाल होते हुए चंडीगढ़ के लिए संचालित किया जा रहा है। इससे सफर 40 किलोमीटर लंबा हो गया है। इसमें डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें