कुल्लू। परिवहन विभाग ने मई माह के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आरटीओ कुल्लू में छह, 11, 19 व 26 मई को वाहनों की पासिंग तथा 28 मई को ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा।
इसी प्रकार आरएलए कुल्लू में 20 मई को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। उन्होंने बताया कि आरएलए मनाली में 12 तथा 25 मई को वाहन पासिंग और 13 मई को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होगा। आरएलए बंजार में सात मई, आरएलए केलांग में 22 मई और उदयपुर में 23 मई को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित होगा। संवाद