फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाला गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
Driver died in a jeep accident near Naggar
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन और धार्मिक स्थल नग्गर के समीप नशाला गांव में बोलरो दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पतलीकूहल थाना के अंतर्गत शनिवार देर शाम नशाला गांव के करीब बड़ा मोड़ नामक स्थान पर बोलेरो सड़क से 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। दुर्घटना की वजह तेजरफ्तार बताई जा रही है। गनीमत रही कि बोलेरो में चालक के साथ कोई और सवार नहीं था। गाड़ी नग्गर से मनाली की तरफ जा रही थी।
हालांकि, दुर्घटना होने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायल चालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि नशाला गांव के पास बोलेरो गाड़ी सड़क से लुढ़की है। इसमें 30 वर्षीय जीत सिंह पुत्र अनी पाल सिंह निवासी नेपाल की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में तेजरफ्तार दुर्घटना का कारण लग रही है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें