फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल, रोजाना सप्लाई किया जा रहा 60 लाख लीटर पानी

Thu, 07 Mar 2024 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पिछले दिनों बारिश से बाधित हुई शहर की पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। शहर के लिए प्रतिदिन जल शक्ति विभाग के द्वारा 60 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। अम्रृत योजना के तहत कुल्लू शहर को 24 घंटे पानी की सुविधा प्रदान की जा रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने से कुल्लू शहर की 25,000 से अधिक आबादी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बारिश के बाद कुल्लू शहर के लिए दो पेयजल योजनाओं के वाटर स्टोरेज टैंक शेताफाट और खलाड़ा में गाद भर गई थी। इसके साथ ही कुछ जगहों पर लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद जल शक्ति विभाग ने लाइनों को दुरूस्त करने के साथ टैंकों की सफाई की। अब कुल्लू शहर के तहत आने वाले गांधीनगर, ढालपुर, शास्त्रीनग्गर, लोअर ढालपुर, सुल्तानपुर, सरवरी, ब्यासा मोड़, अखाड़ा बाजार और रामशिला में लोगों को पानी मिल रहा है।
पेयजल आपूर्ति सामान्य होने के बाद चामुंडा नग्गर, अप्पर ढालपुर, सुल्तानपुर मठ क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। जहां पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गौर रहे कि अम्रृत योजना के तहत कुल्लू शहर के लिए बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शेताफाट और खलाड़ा में कुल 80 लाख लीटर की क्षमता है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता कुल्लू अमित कुमार ने कहा कि शहर के पेयजल आपूर्ति को सुचारू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें