फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिहण स्कूल में पेयजल संकट

Sat, 18 Jul 2026 04:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक और उच्च विद्यालय सिहण में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। जलापूर्ति बाधित होने और स्कूल के पानी के कनेक्शन का पाइप क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को निजी कनेक्शनों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे मिड-डे मील और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। भोजन करने के बाद बच्चों को हाथ और बर्तन धोने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पाइप में जंग लग चुका है। समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि स्कूल में पानी नहीं होने से सैकड़ों विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग को भी कई बार अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावकों और ग्रामीणों में गोविंद राम, कृष्ण चंद, धर्मपाल और डावे राम ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से स्कूल में पेयजल व्यवस्था शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने कहा कि यदि क्षेत्र में इस प्रकार की समस्या है तो संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी और जल्द समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें