फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलबे में दबे सपने, सिड्डू से जिंदा रखी उम्मीद

विज्ञापन
कुल्लू में सिड्डू के स्टॉल पर पहुंचे ग्राहक।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। वर्ष 2025 की आपदा ने मंडी के टारना निवासी ममता देवी के सपनों के घर को मलबे में बदल दिया। दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हुआ तो परिवार को किराये के कमरे में शरण लेनी पड़ी, लेकिन यह मुश्किल ममता के हौसले को नहीं तोड़ पाई। उन्होंने अपने हाथ के हुनर को ही सहारा बनाया। पारंपरिक सिड्डू के कारोबार के दम पर वह न सिर्फ परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की राह पर भी आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

ममता देवी वर्ष 2017 से सिड्डू बनाने और बेचने का कारोबार कर रही हैं। उनके परिवार में पति और तीन बेटियां हैं। पति भी कारोबार में उनका हाथ बंटाते हैं। एक बेटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने उसकी शादी करवाई, जबकि दो बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं। ममता बताती हैं कि सिड्डू के कारोबार से उन्हें अच्छी आमदनी हुई।
इसी कमाई से उन्होंने टारना में दो मंजिला मकान तैयार किया था। वर्ष 2025 में आई आपदा ने मकान क्षतिग्रस्त कर दिया। अपने हुनर पर भरोसा बनाए रखा। कारोबार को शून्य से फिर आगे बढ़ाने में जुटी ममता के लिए पारंपरिक सिड्डू अब महज रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि जिंदगी को दोबारा संवारने की उम्मीद बन गया है। कुल्लू दशहरा उत्सव के बाजार में ममता तीन तरह के सिड्डू बेच रही हैं। इनमें पेस्ट वाला, मीठा और कोदरे का सिड्डू शामिल है। मीठा सिड्डू 100 रुपये, आटाे का साधारण सिड्डू 80 रुपये और कोदरे का सिड्डू 100 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

मंडी से दिल्ली तक सिड्डू का सफर
ममता देवी मंडी के सेरी मंच पर हर शुक्रवार और शनिवार को सिड्डू का स्टॉल लगाती हैं। वह अपने सिड्डू को दिल्ली, मुंबई और गुजरात तक ले जा चुकी हैं। गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी कार्यक्रम के दौरान उन्हें एक महीने तक सिड्डू बेचने का अवसर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें