फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आनी-निरमंड के पांच स्कूलों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 62.50 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आपदा से क्षतिग्रस्त सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश ने आनी और निरमंड शिक्षा खंडों के पांच स्कूलों के लिए 62.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत, बहाली और पुनर्निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला जटेढ़ के लिए 7.50 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू के लिए 15 लाख, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ग्राहणा के लिए 15 लाख, राजकीय उच्च विद्यालय जटेढ़ के लिए 12.50 लाख और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू के लिए 12.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निदेशालय ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा धनराशि के उपयोगिता प्रमाणपत्र भी निदेशालय को भेजने को कहा गया है।
गौरतलब है कि आपदा के दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला बालू का भवन ढह गया था। इसके चलते स्कूल में पढ़ने वाले 52 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बच्चों की कक्षाएं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित करनी पड़ रही थीं। अखबार ने स्कूल भवन ढहने और विद्यार्थियों को पेश आ रही परेशानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब बालू स्कूल के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत होने से भवन के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है। एसएमसी अध्यक्ष चमन लाल ने धनराशि स्वीकृत करने के लिए सरकार का आभार जताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द निर्माण कार्य शुरू होने से बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें