फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 100 मीटर में डॉ. शुभम और संगीता अव्वल

Thu, 17 Sep 2026 10:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की ओर से ढालपुर खेल मैदान में आयोजित एथलेटिक मीट के दूसरे दिन 100 मीटर स्टाफ रेस आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में डॉ. शुभम ने प्रथम, ओम प्रकाश ने द्वितीय और सहायक प्रोफेसर मनोज ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सहायक प्रोफेसर संगीता प्रथम, सहायक प्रोफेसर प्रियंका द्वितीय और डॉ. डिंपल तृतीय रहीं।
प्रतियोगिताओं के समापन की ओर माहौल खेल प्रतिस्पर्धा से बदलकर मनोरंजन और उत्साह से भर गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच रस्साकशी भी करवाई गई। इसके बाद म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक मीट के समापन पर कॉलेज प्रशासन की ओर से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कबड्डी और वॉलीबाल के हुए रोमांचक मुकाबले
कुल्लू। ढालपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को कबड्डी और वॉलीबाल के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता का समापन वीरवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें