फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में डॉ. रीता गुरुंग करेंगी आंखों के ऑपरेशन

Thu, 31 Jul 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
100 से अधिक मरीजों को किया गया है रेफर
विज्ञापन

दस दिनों तक जिले के कई गांवों में हुए शिविर
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। नेत्र चिकित्सक और कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. रीता गुरुंग क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में मरीजों की आंखों के ऑपरेशन करेंगी। पांच से 7 अगस्त तक अस्पताल में मरीजों के यह ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले मरीजों का पंजीकरण होगा। जिले भर से करीब 100 से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए केलांग रेफर किया गया है।
वाईडीए गरशा संस्था लाहौल ने जिले के चिकित्सा केंद्रों में नारोपा केयर के सौजन्य से दस दिन लगातार 30 से अधिक स्थानों में नेत्र शिविर का आयोजित किए। नेत्र शिविरों में करीब 2000 से अधिक लोगों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। 100 से अधिक मरीजों को आंखों का ऑपरेशन के लिए केलांग के लिए रैफर किया गया है जिनका ऑपरेशन अब होना है। जिला परिषद सदस्य और वाईडीए गरशा के वरिष्ठ सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि डॉ. रीता ने नेत्र विज्ञान में एमएससी (यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल) कॉर्निया और बाहरी नेत्र रोगों में फेलोशिप, सामुदायिक नेत्र विज्ञान एमएससी (लंदन स्कूल ऑफ हाईजीन एंड मेडिसिन) किया है। डॉक्टर रीता गुरुंग नेपाल के बाहर भी क्योर ब्लाइंड्स प्रोजेक्ट की मास्टर ट्रेनर हैं। दुनिया भर में नेत्र चिकित्सकों को प्रशिक्षण देती हैं। उनके नेतृत्व में तिलगंगा में नेपाल का पहला नेत्र बैंक शुरू किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2025 में वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड (नेतृत्व श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। शिविर के दौरान जिन मरीजों को केलांग में आकर आंखों के ऑपरेशन करने को कहा है, वे अपना उपचार करवाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें