फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीएचसी शांशा, पीएचसी गेमूर को मिले डॉक्टर

Wed, 19 Feb 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश, जल्द देंगे ज्वाइनिंग
विज्ञापन

डॉक्टरों की नियुक्ति से उपचार की लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सीएचसी शांशा और पीएचसी गेमूर में डॉक्टर की नियुक्ति के आदेश हो गए हैं। जल्द दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर ज्वाइन करेंगे। डॉक्टरों की नियुक्ति से लोगों को उपचार घर-द्वार ही उपचार मिल सकेगा। दूरदराज क्षेत्र के लोगों को अब डॉक्टरों की ज्वाइनिंग का इंतजार है।
गौर रहे कि पीएचसी गेमूर के लिए डाॅ. मोहन के तबादला आदेश हुए थे, लेकिन किसी कारणवश वह लंबे समय तक ज्वाइन नहीं कर पाए। अब वह जल्द पीएचसी गेमूर में ज्वाइनिंग देंगे। सीएचसी शांशा में डाक्टर धीरज बंसल सेवाएं देंगे। धीरज बंसल का पीजी के लिए चयन हुआ था, लेकिन उन्होंने पीजी छोड़ सीएचसी शांशा में सेवाएं देने की हामी भरी है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में सीएचसी शांशा में ज्वाइन कर लेंगे। घाटी के लोगों ने इसके लिए विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया है। विधायक अनुराधा ने दोनों चिकित्सकों से आग्रह किया है कि वह जल्द ज्वाइन करें, जिससे लोगों को सर्दी में चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य छेजंग डोलमा, तिंदी पंचायत प्रधान कमला ठाकुर ने कहा कि विधायक घाटी की समस्याओं को लेकर निरंतर प्रयासरत रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ओम प्रकाश ने कहा कि डॉॅ. मोहन का सीएचसी शांशा से पीएचसी गेमूर के लिए और सीएचसी शांशा के लिए डाॅ. धीरज बंसल के नियुक्ति आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें