फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे पहाड़े मत सुनाओ, कमांद मार्ग पर बस चलाओ

विज्ञापन
कुल्लू के दोहरानाला में जनमंच के दौरान लगी प्रदर्शनी देखते मंत्री महेंद्र। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू-दोहरानाला-कमांद मार्ग पर लोगों की मांग के बाद भी दूसरी बस न चलाने पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई। एचआरटीसी के अधिकारी की ओर से सफाई देने पर मंत्री ने कहा कि मुझे पहाड़े मत सुनाओ, कमांद मार्ग पर बस चलाओ।
खड़ीहार पंचायत के ग्रामीण कुल्लू-दोहरानाला-कमांद मार्ग पर कुल्लू से सुबह 8:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे परिवहन निगम की एक अन्य बस चलाने की मांग कर रहे हैं। पांच साल से यह मांग उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक इस पर आनाकानी कर रहा है। अधिकारी का कहना है कि एचआरटीसी के पास इस मार्ग के लिए कोई अन्य बस नहीं है। कुल्लू की राजकीय प्राथमिक पाठशाला दोहरानाल में रविवार को आयोजित छब्बीसवें जनमंच में स्थानीय पंचायत खड़ीहार के उपप्रधान ने बस की समस्या उठाई। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने जवाब देते बताया कि इस मार्ग पर सुबह एक बस चल रही है। 52 सीटर बस इस मार्ग पर नहीं चल सकती है, जबकि 42 सीटर बस निगम के पास पिछले पांच सालों से नहीं है। इस जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारी को फटकार लगाई। खड़ीहार पंचायत की चेतना ने कहा कि पिछले छह सालों से सड़क का पानी घर में घुस रहा है। इसका समाधान नहीं हो रहा है। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने जवाब दिया है कि डंगा लगा दिया है और अन्य काम भी पूरा किया जाएगा। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने तीन महीने के अंदर अधिकारियों को समस्या के निदान के आदेश दिए हैं। जनमंच कार्यक्रम के लिए पांच पंचायत का चयन किया गया था। इसमें बाराहर, खड़ीहार, शिल्ली राजगिरी, बल्ह-एक व बल्ह-दो थी। जनमंच में कुल 29 शिकायतें मंत्री के समक्ष रखी गई। इनमें से 26 का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को जल्द कारवाई के लिए भेजा। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष एचपीएमसी राम सिंह, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, विकास शुक्ला, ठाकुर चंद, मनीषा सूद, बीना देवी, गुलाब सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को भी मंत्री ने लगाई लताड़
जनमंच में भीम सिंह ने कहा कि पाहनाला से बासुंनाला सड़क निर्माण से सारा मलबा खेत में आया है। अधिकारी को अवगत करवाने के बाद समस्या हल नहीं हुई है। मंत्री ने लोक निर्माण के अधिकारी को लताड़ लगाई है कि अगर विभाग के पास डपिंग साइट है तो मलबे को खेत की बजाय वहां डालना चाहिए। इस पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। कर्मदास, रामलाल, विवेक, डोले राम व निर्मला देवी ने भी समस्याएं उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें