फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलों की मरम्मत से पीठ पर आ गए घरेलू गैस सिलिंडर

विज्ञापन
सैंज घाटी में चल रहे वैली ब्रिज के मुरम्मत कार्य के चलते शैंशर के गैस सिलेंंडर के लिए पैदल पहुं
विज्ञापन
शैंशर नहीं पहुंच सकी गाड़ी, दो किमी तक उठाने पड़े सिलिंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। न्यूली-शैंशर सड़क के पुलों की मरम्मत के कारण आवाजाही बंद होने से चार ग्राम पंचायतों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी शैंशर के लिए तो आई, लेकिन न्यूली खड्ड से आगे नहीं जा सकी। इससे ग्रामीणों को डेढ़ से दो किलोमीटर तक गैस सिलिंडर पीठ पर उठाकर लाने और ले जाने पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीण गिरधारी लाल, प्रेमचंद, विमला देवी, चंपा देवी, भगत राम, तापे राम, नरोत्तम सिंह, निमत राम, तेजस्वी ने कहा कि पुल की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने का कार्य धीमी गति से चला है। इस कारण ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ रही हैं। रोजाना ग्रामीणों को जरूरत का सामान पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ रहा है। उधर, दोपहर बाद एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां मरम्मत कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के विभाग को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें