फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दलदल बनी दोघरी-समाणा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के पलटने का रहती है आशंका, विभाग से दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी की ग्राम पंचायत मानगढ़ की दोघरी-समाणा सड़क बरसात के कारण दलदल में बदल गई है। सड़क में जगह-जगह कीचड़ के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मार्ग का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था। अभी तक करीब 13 किलोमीटर सड़क पक्की नहीं हुई है।
सड़क अभी तक समाणा गांव ही पहुंची है जबकि इसे तिउन गांव तक बनाया जाना है। खस्ताहाल सड़क के चलते मानगढ़ पंचायत की लगभग 3,000 की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीण यशपाल, ऐलू राम, गंगा राम आदि ने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन

हादसों की आशंका बनी हुई है। सेब और सब्जियों के वाहन इन दिनों मंडियों में जा रहे हैं लेकिन सड़क में वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। कहा कि सड़क में जकड़ेल, पालासेरी, लाइधारंग, दोघरी, संगोचक, समाणा और तिऊन गांव के लोग आवाजाही करते हैं। इसलिए जल्द ही सड़क की दशा को सुधार कर इसे पक्का किया जाए, अन्यथा ग्रामीणों को विभाग के खिलाफ आगामी कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि जिस ठेकेदार को काम दिया गया था, उसने काम पूरा नहीं किया। इसलिए लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया गया है। विभाग की ओर से फोरक्लोजर के लिए लिखा गया है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद बाकी बचे शेष कार्य का टेंडर कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें