फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोलंगनाला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बर्फ में की मस्ती

Thu, 07 Mar 2024 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला सभी प्रकार के पर्यटक वाहनों के लिए बहाल हो गया है। बुधवार को पांच दिन बाद सभी वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। मंगलवार तक छोटे वाहनों को नेहरुकुंड व कैंची मोड़ से आगे जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय कुछेक छोटे वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। हालांकि इससे आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है। सोलंगनाला में सभी प्रकार के वाहन पहुंचने से पर्यटकों का मेला लग गया है। भारी संख्या में पर्यटकों ने सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच शीतकालीन खेलों का लुत्फ लिया। स्नो स्कूटर, स्लेजिंग, याॅक की सवारी, स्नो राइड आदि का पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया। पर्यटकों ने स्कीइंग कर भी जमकर मस्तियां की।
उधर, अटल टनल रोहतांग का दीदार करने के लिए पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि अटल टनल तक बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन, सड़क एकतरफा होने और सोलंगनाला से धुंधी के दायरे में ब्लैक आइस जमने से फिलहाल वाहनों को नही भेजा जा रहा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि।बुधवार को सभी वाहन सोलंगनाला तक छोड़े गए। हालांकि, मौसम खराब होने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें