फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग करते रहे इंतजार, ओपीडी में देरी से पहुंचे डॉक्टर

Wed, 10 Feb 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ईएनटी ओपीडी में बुधवार को देरी से डॉक्टर आने मरीज बेहाल दिखे। इंतजार कर रहे लोग एक दूसरे से पूछते रहे कि डॉक्टर साहब कब तक आएंगे। घंटों लाइन में खड़ा होकर डॉक्टर का इंतजार करते-करते कई मरीज फर्श पर ही बैठ गए। इस दौरान उन्हें कोई बताने वाला नहीं था कि डॉक्टर कब आएंगे। लोग सुबह से ही इलाज कराने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे। हालांकि करीब दोपहर दो बजे डॉक्टर ओपीडी पहुंचे, तब तक दूरदराज से आए मरीज अपने घर जा चुके थे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की नाक, कान, गला ओपीडी में बुधवार को काफी देरी से डॉक्टर आए। इससे जिला कुल्लू के दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई मरीजों को अस्पताल में पर्ची कटवाने और घंटों इंतजार के बाद घर लौटना पड़ा।

अधिकतर मरीजों को डॉक्टर के इंतजार में फर्श पर ही बैठना पड़ा। मरीज के साथ आए तीमारदार सुनीता, लक्ष्मी देवी, शांता और विवेकना का कहना है कि बुधवार को वे अस्पताल में करीब दस बजे मरीज को लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि करीब पौने एक बजे तक ओपीडी में डॉक्टर नहीं आए। उन्होंने बताया कि ओपीडी में समय पर डॉक्टर नहीं बैठने से उन्हेें घर जाने में दिक्कतें आती है। इलाज के बाद दुर्गम क्षेत्रों में जाने वाले मरीजों को देरी होने के चलते टैक्सी कर घर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएमओ डॉ. सरिता ने बताया कि डॉक्टर ओपीडी में उपस्थित थे। डॉक्टर के देरी से आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें