फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा को मिला दंत चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की आठ पंचायत के लोगों को अब दांत संबंधी रोगों के उपचार के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा में पहली बार दंत चिकित्सक ने ज्वाइनिंग की है।
विज्ञापन

पीएचसी जाहलमा में एक एमओ के साथ एक दंत चिकित्सक आ जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इससे पूर्व दंत चिकित्सक न होने के चलते लोगों को उपचार करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और सीएचसी उदयपुर जाना पड़ता था। ऐसे में लोगों की दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी जाहलमा में दंत चिकित्सक को तैनात किया है। महिला मंडल सदस्य शशि यंबा, सुमन युवा मंडल सदस्य राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राहुल दुशी ने कहा कि लाहौल घाटी के थिरोट, मूरिंग, नालडा, जाहलमा, गोहरमा, जोवरंग, शांशा और रानिका पंचायत के मरीजों के लिए दंत चिकित्सक की तैनाती हो जाने से उपचार के लिए अब परेशानियों के दौर से गुजरना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि थिरोट, फूड़ा और सीएचसी शांशा के तहत आने वाले क्षेत्रों के मरीज भी अब पीएचसी जाहलमा में स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकेंगे। पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती करने पर उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का आभार जताया है। उधर, सीएमओ केलांग डॉ. पलजोर ने कहा कि दंत चिकित्सक डॉ. आराधना चंदेल के साथ एक डेंटल अटेंडेंट ने स्वास्थ्य केंद्र में ज्वाइनिंग दी है। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सक के आने से आठ पंचायतों के करीब 40 से अधिक गांव के लोग दांत संबंधी रोगों का उपचार करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें