फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ ग्यारह डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज बेहाल

Mon, 25 Jul 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू सहित मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा जिला के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापिस लौटना पड़ा। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को आठ डॉक्टर अवकाश पर होने के कारण ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी रही। सोमवार को काफी संख्या में अस्पताल में मरीज पहुंचे, लेकिन अस्पताल में 11 डॉक्टर अवकाश पर थे। इस कारण रोगियों का उपचार न हो सका।
विज्ञापन

सोमवार आठ डॉक्टर अवकाश पर, एक डॉक्टर प्रशिक्षण पर, दो अन्य डॉक्टर प्रतिपूरक अवकाश पर थे। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में दिन भर मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टरों का इंतजार ही करते रहे। अस्पताल में इलाज करवाने आई राधा देवी, रीना देवी, विद्यासागर, रूप लाल ने कहा कि महिला, पुरुष ओपीडी के बाहर वे डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण उन्हें मजबूरन खाली पर्ची लेकर वापिस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि कभी यहां डॉक्टर छुट्टी पर होते हैं तो कभी डॉक्टर दो बजे के बाद ही ओपीडी में बैठते हैं। जिससे दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं, चंदू राम, त्रिलोक सिंह और कमली देवी ने कहा कि अस्पताल से 11 डॉक्टरों का छुट्टी पर जाना अस्पताल प्रबंधन की नाकामी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कुल्लू अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को जल्द भरा जाए, ताकि अवकाश पर जाने के बाद मरीजों को समस्या न हो। इस संबंध क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस मल्होत्रा ने कहा कि सोमवार को अस्पताल में कुछ डॉक्टर छुट्टी पर थे। इससे मरीजों को समस्या आई है।

इनसेट
यह डॉक्टर हैं छुट्टी पर
क्षेत्रीय अस्पताल से सोमवार को एक सर्जन समेत सात डॉक्टर छुट्टी पर रहे। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ व रेडियोलॉजिस्ट प्रति पूरक अवकाश पर हैं। जबकि एक मेडिकल स्पेशलिस्ट प्रशिक्षण पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें