फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिरढ़ में 22 साल बाद होगा दैविक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के शिरढ़ में 22 साल बाद दैविक अनुष्ठान (जोग) का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय अनुष्ठान 30 और 31 अगस्त को विश्व शांति के लिए होगा। अनुष्ठान के पहले दिन रात को गांव में थान जागरा मनाया जाएगा। दूसरे दिन देवी-देवताओं के निर्देशानुसार गांव को एक सूत्र में बांधा जाएगा, ताकि गांव में बुरी शक्तियों का प्रवेश न हो।
विज्ञापन

हारियानों का मानना है कि इस अनुष्ठान से पूरी घाटी में फसलों की अच्छी पैदावार होती है। कारदार रमेश महंत ने बताया कि इस दैविक अनुष्ठान में घाटी के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे। कहा कि अनुष्ठान की रस्म को 30 और 31 अगस्त को देव आज्ञा के अनुसार निभाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें