फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मिला गिनीज बुक का सर्टिफिकेट

Tue, 02 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(कुल्लू)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के दौरान बेटियों को समर्पित सामूहिक नाटी प्राइड ऑफ कुल्लू के आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने विश्व में इस तरह के सबसे बड़े आयोजन के रूप में मान्यता दे दी है।
विज्ञापन


 हालांकि यह घोषणा पिछले महीने ही कर दी गई थी लेकिन अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रबंधन ने बाकायदा एक सर्टिफिकेट जारी करके इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

कुल्लू जिला प्रशासन को बीते दिन यह सर्टिफिकेट मिला है। कार्यकारी उपायुक्त विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि 26 अक्तूबर 2015 को आयोजित प्राइड ऑफ  कुल्लू में 9,892 महिलाओं व अन्य लोक कलाकारों के भाग लेने का उल्लेख इस सर्टिफिकेट में किया गया है। यह कुल्लू जिला के समस्त लोगों विशेषकर सभी प्रतिभागियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें