फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर में खुला जिले का पहला रेशम केंद्र

विज्ञापन
बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी महिला मंडल की महिलाओं को चेक बांटते हुए। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। बंजार की मंगलौर पंचायत के एक निजी भवन में जिले का पहला राजकीय रेशम केंद्र खुला है। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने मंगलवार को किया है। अब इसका फायदा लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

रेशम केंद्र के अपने भवन के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही मंगलौर के ही पास शुरू किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विस क्षेत्र में रेशम उद्योग के संवर्धन के लिए सरकार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री के सहयोग से कुल्लू जिला का पहला राजकीय रेशम केंद्र बंजार विधानसभा क्षेत्र को मिला है। उद्योग विभाग के इस उद्यम के प्रसार व रोजगार सृजन के लिए बंजार में रेशम प्रभाग का नया मंडल खोलने की मांग सीएम के समक्ष रखी जाएगी। इस दौरान रेशम-कीट संवर्धन के लिए चिह्नित 100 परिवारों को 10-10 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। इसके अतिरिक्त 150 परिवारों को रेशम शेड निर्माण के लिए 1.50 लाख का अनुदान भी दिया जाएगा। रेशम उद्यम अनुभाग केंद्र बालीचौकी के अधिकारी डॉ. अरविंद ने इस परियोजना के प्रसार, संवर्धन व इसके माध्यम से रोजगार सृजन के अवसरों पर जनता को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मंगलौर पंचायत प्रधान प्रशांत ठाकुर, विजय ठाकुर प्रधान शिकारीघाट, बंजार भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, ढाले राम, शेर सिंह नेगी, जय सिंह, भगत राज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें