फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मतदान केंद्र 51 पाशी के स्थानांतरण पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्र 51 पाशी के स्थानांतरण को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदान केंद्र 51-पाशी के भवन की हालत दयनीय है। मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण मतदान केंद्र को राजकीय माध्यमिक पाठशाला पाशी से प्राथमिक स्कूल पाशी में स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है।
इस प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति व्यक्त की। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट के नाम तथा संपर्क सूत्र की सूची सही समय पर प्रदान करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें