फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर मंथन

Mon, 26 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
​कुल्लू में पहुंची सत्य साई दिव्य रथ यात्रा के दौरान रथ मैदान में भजन करते श्रद्यालू-संवाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में हुआ जनवादी महिला समिति का सम्मेलन
विज्ञापन

सम्मेलन में 29 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर मंथन किया गया। 90 से अधिक महिलाओं ने विचार साझा किए।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का जिला स्तरीय सम्मेलन सोमवार को लोअर ढालपुर में हुआ। इसका उद्घाटन जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव फालमा चौहान और समापन राज्य अध्यक्ष वीना वैद्य ने किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया। इसमें बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रही हिंसा व उत्पीड़न, युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति, बढ़ती महंगाई और मनरेगा कानून को सख्ती से लागू करने आदि मुद्दों पर प्रस्ताव पास किए गए। भविष्य में इन मुद्दों पर महिलाओं को संगठित करके आंदोलन करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सचिव ममता नेगी ने पिछले तीन वर्षों की रिपोर्ट रखी। सम्मेलन में आगामी तीन वर्षों के लिए 29 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें 11 पदाधिकारी चुने गए। इनमें ममता नेगी को अध्यक्ष, चंद्रकांता को महासचिव और पूजा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। कुब्जा, शीला, सुनीता, रामदेई को उपाध्यक्ष, तनुज, कांता, संतोष, झांसी को सहसचिव चुना गया। उधर, राज्य महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि जनवादी महिला समिति का राज्य सम्मेलन चार और पांच जुलाई को शिमला में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें