फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्राम सभा में विकास कार्यों पर की गई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के विभिन्न विकास खंडों की 18 पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में पंचायत विकास योजनाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य स्थानीय विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायतों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय भी लिए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने बताया कि जिन पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित हुईं, उनमें विकास खंड भुंतर की कलेहली, कसोल और खोखण, बंजार की मंगलौर, मशियार और मोहनी, कुल्लू की भूमतीर, भुलंग और भल्याणी, नग्गर की रायसन, रियाड़ा और लरांकेलो, आनी की बैहना, बिनन और बिशलाधर तथा निरमंड की राहणु, लोट और शिल्ली शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित सुझाव भी रखे गए, जिन पर आगामी कार्ययोजना के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें